गोवा में सबसे बड़ी भगवान राम की कांसे की प्रतिमा
गोवा में भगवान राम शायद कोई यकीन भी नही करेगा पर यहां जीवोत्तम मठ में विश्व की सबसे ऊंची 77 फिट की कांसे की भगवान राम की प्रतिमा पिछले दिनोें स्थापित की गई। ये प्रतिमा मठ के 550 साल पूरे होने स्थापित की गई। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में मठ के 'आदर्श धाम' परिसर में 77 फीट ऊंची भव्य कांस्य (Bronze) की भगवान श्री राम की प्रतिमा स्थापित की गई। देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार) द्वारा डिजाइन की गई इस भव्य मीनार जैसी दिव्य प्रतिमा का अनावरण 28 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके साथ ही वहां एक रामायण थीम पार्क का भी उद्घाटन किया गया। पार्क पर लगातार काम चल रहा है।आदर्श धाम परिसर देखते ही इसकी भव्यता का अहसास होता है। दक्षिण गोवा (South Goa) जिले के कैनाकोना (Canacona) में कुशावती नदी के तट पर पर्तागाली (Partagali) नामक गाँव में स्थित है। यह स्थान पणजी से लगभग。39 किलो मीटर और पोंडा (Ponda) शहर से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 75-80 किलोमीटर दक्षिण की ओर पड़ता है।यह मठ अपने 550 साल पुराने इतिहास और हाल ही में स्थापित भगवान श...